गुड़_के_फायदे

#गुड़_के_फायदे

गुड़ बहुत ही सेहतमंद चीज है । हांलांकि वर्तमान समय में इसका इस्तेमाल सिमट गया है । पूजा त्योहार के रीति-रिवाजों और कुछ खास धार्मिक आयोजनों में ही इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
जैसे पूर्वांचल के  लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ छठ के दौरान ही करते हैं ।इस कारण से इसका मूल्य भी उस समय काफी बढ़ा हुआ रहता है। पिछले साल की हालात थी कि हमारे गांव में गुड लगभग डेढ़ सौ रुपए किलो बिक रहा था और लोग खरीदने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

बहरहाल हम सभी को गुड का नियमित उपयोग करना चाहिए । 
प्रकृति ने हर चीज को बेहद सलीके से बनाया है अब जब गुड़ की बात हो रही है तो प्रकृति की खूबसूरती देखीए ।दरअसल गुड़ बेसिकली लोग ठंड के आगमन से पूर्व बनाना शुरु कर देते हैं और आपको जानकर हैरानी होगी कि गुड़ ठंड के मौसम के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। ठंड के मौसम में लोगों को जोड़ें की दर्द की शिकायत रहती है ,सर्दी जुकाम से लोग ग्रसित होते हैं ,अपच की समस्या होती है और साथ ही ब्लड प्रेशर वाले लोगों को भी काफी झेलना पड़ता है। गुड़ इन सभी समस्याओं का इकलौता समाधान है ।

गुड़ के फायदे 
जोड़ो में ना होने दे दर्द-
सर्दियां आते ही लोगों को जोड़ो के दर्द की शिकायत होने लगती है। गुड़ आपको इस दर्द से राहत दिलाता है। आप गुड़ को अदरक के साथ खा सकते हैं या चाहे तो एक ग्लास दूध के साथ भी आप इसे ले सकते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।

त्वचा के लिए-
गुड़ खाने से त्वचा संबंधी रोगों से निजात मिलती है। साथ ही मुंहासों की शिकायत भी नहीं रहती और त्वचा में निखार आता है। 
 

आसानी से पचाता है खाना-
गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसे खाने से पेट में गैस नहीं बनती और ना ही कब्ज की शिकायत रहती है।

गले की खराश करे दूर-
गुड़ को अदरक के साथ गर्म करके खाने से गले की खराश दूर होती है।

लिवर के लिए-
ये हमारे खून से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है और शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर बनाता है। इससे हमारा लिवर स्वास्थ बना रहता है।

आयरन का स्त्रोत-
गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। एनिमिया से ग्रस्त लोगों के लिए ये बहुत फायदेमंद रहता है।
 
मिटाए थकान-
जब भी आप थकान महसूस करें तो गुड़ खा लें। ये हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

दमा मरीजों के लिए-
गुड़ में एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं। इस वजह से ये अस्थमा रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप गुड़ और तिल के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। साथ ही ये शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है।

पीरिड्स के दर्द से राहत-
पीरिड्स के दौरान अक्सर महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं। गुड़ का सेवन आपको इस चिड़-चिड़ेपन से दूर रखता है और दर्द से भी राहत दिलाता है।

कान का दर्द मिटाए-
गुड़ को घी के साथ गर्म करके खाएं इससे कान का दर्द छूमंतर हो जाएगा।
 

ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित-
गुड़ में सोडियम और पोटेशियम पाए जाते हैं। ये शरीर में एसिड की मात्रा को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं जिस वजह से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

सर्दी-जुकाम-
गुड़ में एंटी-ऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से राहत मिलती है।
Gardener dost

Post a Comment

Previous Post Next Post