#जीरा_की_खेती
जीरा का स्वाद और सुगंध बेहतरीन जायका देता है। इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणें भी बाकमाल होती हैं। दुनिया भर में इसे उपयोग में लाया जाता है वही भारतीय खानों में तो इसे अनेकों तरह से इस्तेमाल किया जाता है।
वैसे कम ही लोग जानते हैं कि जीरा खाने के बहुत सारे फायदे भी हैं. आयुर्वेद में जीरे के महत्व का खूब बखान किया गया है.
जीरा एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सिडेंट है और साथ ही यह सूजन को करने और मांसपेशियों को आराम पहुचांने में कारगर है. इसमें फाइबर भी पाया जाता है और यह आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक व मैगनीशियम जैसे मिनरल्स का अच्छा सोर्स भी है. इसमें विटामिन ई, ए, सी और बी-कॉम्प्लैक्स जैसे विटामिन भी खासी मात्रा में पाए जाते हैं.
आवाज एक पहल
#जीरा_की_खेती
जीरा की खेती और सभी तरह की खेती की अपेक्षा ज्यादा लाभदायक है | लेकिन जीरा की खेती में सही तरीके से मौसम , बीज , खाद, तथा सिंचाई की जानकारी नहीं रहने पर नुकसान भी उठाना पड़ता है |इस पोस्ट में जीरा की खेती से संबंधित सहारे सटीक जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
उपयुक्त मिट्टी तथा मौसम
जीरा की खेती दोमट मिट्टी में होती है तथा इसकी खेती सर्दी के मौसम में की जाती है | जीरा की खेती अधिक तापमान में नहीं हो पाता है | जीरा की बुवाई के समय का तापमान 24 से 28 डिग्री सेंटीग्रेट तथा पौधों की वृद्धि के समय 20 से 22 डिग्री सेंटीग्रेट होना चाहिए |
बुवाई कब किया जाना उचित रहता है ?
बुवाई नवम्बर के तीसरे सप्ताह से दिसम्बर के पहले सप्ताह तक हो जाना चाहिए |
खेत की तैयारी कैसे करें ?
खेत को पहले एक देसी हल से करना चाहिए तथा उसके बाद उस खेत को रोटावेटर से जुताई कर देना चाहिए, जिससे मिट्टी छोटी – छोटी हो जाये | इसके बाद खेत में पाटा चला देना चाहिए | खेत में पाटा चला देने के बाद 5 से 8 फीट की क्यारी बना दें | क्यारी बनाने से सिंचाई तथा खरपतवार की सफाई में सुविधा होती है |
यह भी पढ़ें जैव उर्वरक या जीवाणु खाद क्या है?
उर्वरक ( खाद ) का उपयोग कितना करें ?
जीरे के खेत में प्रति हे. 8 से 10 टन गोबर का खाद उपयोग करें | यह खाद अंतिम जुताई से पहले खेत में मिला दें | इसके साथ ही 65 किलो DAP तथा 9 किलो यूरिया प्रति एकड़ दें | इसके बाद तीसरी सिंचाई यानि 20 दिन के बाद करेंगे तब पौधों को नाईट्रोजन की जरुरत होती है उस समय 35 किलो यूरिया पार्टी एकड़ करें |
बीज का उपयोग कितना और कैसे करें ?
जीरा की बीज 12 किलोग्राम / हे. होता है तथा इसकी बुवाई 1 से 1.5 सेमी. की गहराई तक ही करें | इससे ज्यादा की गहराई पर बोने से बीज की अंकुरण कम होता है | बीज की बुवाई तो छित के होती है लेकिन अगर सीरी विधि से करें तो ज्यादा अच्छा रहता है | इससे खरपतवार निकासी में अच्छा रहता है |
उन्नत किस्में ?
R.Z. – 19, 209,223 , J.C. – 1,2,3, R.S.1S – 404 , गुज्रराती जीरा |
जीरा की खेती कितने दिनों की है ?
जीरा की खेती 120 से 125 दिनों की है |
सिंचाई कब करें?
सिंचाई बुवाई के तुरंत बाद करें | याद रहे सिंचाई हल्की होनी चाहिए तथा तेज धार में नहीं करें | तेज धार में करने से जीरा पानी में बह कर एक जगह पर आ जाता है | दूसरी सिंचाई बुवाई के 7 दिन बाद करें | इसके बाद प्रत्येक 20 दिन के अंतराल पर 4 से 5 सिंचाई आवश्य दें | याद रहे जीरे के फूल पर सिंचाई नहीं करें |
खरपतवार से जीरा को कैसे बचायें ?
जीरे की बुवाई से पहले खेत से अच्छी तरह से खरपतवार को निकाल दें | इसके बाद जीरे की बुवाई के समय पेंडिमेथालिन के 3, 3 लीटर को 500 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें | इसके बाद जीरा अगर बड़ा हो गया है तब खरपतवार के लिए ओक्सीडाइ जरी नामक खरपतवार नाशी 7.5 ml / 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें |
उत्पादन
जीरा की प्रति एकड़ उत्पादन 6 से 7 किवंटल होती है | जिसका मूल्य 80 से 90 हजार रूपये तक होगी |